Monday, 15 August 2016

HAPPY 70th INDEPENDENCE DAY!


दोस्तों आज  स्वतंत्रता  दिवस के इस मौके पर मैंने सोचा कि  क्यों न आज का ये ब्लॉग हिंदी में  लिखा जाये। मैं अपने समस्त भारतवासियों को देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं  देता हूँ। 70 वर्ष बीत गये हैं देश  को आज़ाद हुए । हमारे लिए बहुत ही गर्व और उल्लास का  क्षण है । आज़ादी के इस पावन मौके पर हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम उन अमर शहीदों को याद करें जिनके कठोर प्रयासों के कारण भारत को अंग्रेज़ों के चंगुल से मुक्ति मिल पायी ।महात्मा गाँधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, नेहरू,आज़ाद ,रामप्रसाद बिस्मिल,लाल बहादुर शास्त्री,सरदार वल्लभ भाई पटेल,राजेंद्र प्रसाद  और न जाने कितने ही और ऐसे लाल हैं जिन्होंने आज़ादी के इस सपने को हकीकत में बदलने में अहम् योगदान दिया। ये इन्हीं के अथक प्रयासों का नतीजा है जो आज इस खुली हवा में  हम सांस ले पा रहे हैं ।

                             जो चाहें  कर सकते हैं , जहाँ चाहें  जा सकते  हैं , जो कहना हो खुल कर अपने भावों को प्रकट कर सकते हैं । देश का संविधान हमें ये सब करने की इजाज़त देता है। ये हमारी खुशकिस्मती ही तो है कि हमने  भारत जैसे महान देश में जन्म लिया है। हमारी विरासत का, संस्कृति का,लोकतांत्रिकता का, विविधता का, इतिहास का, धार्मिकता का,पराक्रम का, आस्था का दुनिया में कोई भी सानी  नहीं है। ये हमें दुनिया के सारे देशों से अलग बनाता है। हमारी अपनी निजी पहचान है ये सब , हमारा गर्व है ये सब। गाँधी के आदर्श ,रमन का विज्ञान, टैगोर का साहित्य,बच्चन का अभिनय, सचिन का खेल,लता जी के सुर,महाभारत, रामायण, वेद,शास्त्र, कितना कुछ दिया है इस विश्व को हमने।भारत के कितने ही सितारे आज विश्वमंच पर अपना तेज़ बिखेर रहे हैं। गर्व ही तो है हमारे लिए ये सब। हम आज दुनिया की सबसे तेज़ी  से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।विश्व में तीसरी सबसे बड़ी सेना के साथ पराक्रम और शौर्य के क्षेत्र में भी हम किसी भी देश से कम नहीं आंके जा सकते। हमारे पास सबसे बड़ा युवा वर्ग है जो आज विभिन्न क्षेत्रों (साहित्य,विज्ञान, चिकित्सा , खेल,संगीत आदि ) में वैश्विक मंच अपना बेहद महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है! हम चंद्रयान के निर्माता हैं। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हमने हाल ही में तहलका मचा कर रख दिया है। हम चाँद से शुरू होकर मंगल तक का सफर तय कर चुके हैं और तेजी से आगे बढ़  रहे हैं। हालांकि कुछ समस्याएँ भी हैं जिन्होंने हमारे देश को बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। जैसे कि भ्रष्टाचार, गरीबी, भुखमरी,जातिवाद आदि। पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि  हम इन सबसे निपटने के अथक प्रयास करेंगे  और भारत का वैश्विक सस्तर पर मस्तक और भी ऊँचा  करने में सफल होंगे।
                                                           मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा  करना चाहता हूँ उन वीर, पराक्रमी जवानों का जो अपनी जान की परवाह किये बिना  भारत की सीमाओं की पहरेदारी करते हैं, उनकी निगेहबानी करते हैं। ये उन्हीं की बदौलत है कि  हम चैन की साँस लेकर सभी त्यौहार और पर्व मानाते हैं। उन सभी जवानों को मेरी और से आज के लिए हार्दिक शुभकामनायें और आभार। मैं आज के इस लेख का इसी के साथ अंत करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि हम सभी भारतवासी धर्म और जाति के भेदभावों से ऊपर उठकर अपनी एकता,सौहार्द और प्रेम को  बनाये रखें और भारत की एकता और भाईचारे को इस विश्व के लिए एक मिसाल बनायें।


"अपने भारतीय होने पर गर्व करें। मुस्कुराते रहें।भारत को विकासशील बनाने में योगदान दें।"

"जय हिन्द जय भारत!"

"इंकलाब ज़िंदाबाद!"
"सत्यमेव जयते।"

2 comments:

  1. Bharat humko Jaan se bhi pyaara hai...Sabse pyaara gulistaan hamara hai...A grand salute to all the chivalrous hearts and of course to you to let us recount the marvels of our INDIA... Happy Independence Day...Be the dependant to the needy and independent in every respect....Vande Maataram..!!😉

    ReplyDelete
  2. Bharat humko Jaan se bhi pyaara hai...Sabse pyaara gulistaan hamara hai...A grand salute to all the chivalrous hearts and of course to you to let us recount the marvels of our INDIA... Happy Independence Day...Be the dependant to the needy and independent in every respect....Vande Maataram..!!😉

    ReplyDelete